फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृज बहादुर भारद्वाज जी को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह है। दोबारा इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम बार मोहनपुरा, कासगंज आगमन पर उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया गया।
उनके आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में ठाकुर सुखवीर सिंह पुंडीर (एडवोकेट, अन्नपूर्णा भारत गैस मोहनपुरा) और भारतीय जनता पार्टी कासगंज देहात के मंडल आईटी प्रकोष्ठ संयोजक विकास गोला जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के साथ मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।
इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से ठाकुर सुखवीर सिंह पुंडीर, विकास गोला , विनीत राघव कांतोर, प्रधानाचार्य रामावतार , डोरी लाल वर्मा, कुलदीप सिंह पुंडीर, विजेंद्र लोधी, संजय वर्मा, इसरार सैफी और इकरार सैफी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बृज बहादुर भारद्वाज को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया जाना शीर्ष नेतृत्व का एक सराहनीय निर्णय है, जिससे क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। अंत में, उन्होंने इस आत्मीय स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
