EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से गूंज उठा श्री सांई धाम
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    09 Jul 2026 17:22 PM



वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के बीच संपन्न हुआ श्री विष्णु महायज्ञ, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

धर्म, संस्कार और सदाचार का संदेश देकर संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा

यूपी प्रतापगढ़। राहाटीकर के समीप रामपुर कसिहा स्थित श्री सांई धाम मंदिर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उदासीन संप्रदाय, हिमाचल प्रदेश से पधारे कथाव्यास स्वामी निर्वाण कर्णदास जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि संस्कारवान समाज की नींव धार्मिक एवं पवित्र पारिवारिक वातावरण से पड़ती है। जब घर-परिवार में धर्म, सदाचार और नैतिक मूल्यों का पालन होता है, तभी नई पीढ़ी चरित्रवान और संस्कारित बनती है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण के अवतार मानवता को सत्य, धर्म, करुणा, सेवा और लोककल्याण का संदेश देते हैं। धर्म का वास्तविक फल निष्काम भक्ति, शुद्ध आचरण और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास में निहित है। कथावाचक शम्भूनाथ योगी जी महाराज ने भगवान के विभिन्न अवतारों की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को जीवन में प्रेम, त्याग, सेवा और सदाचार का मार्ग दिखाती है। उनके प्रवचन से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आयोजन संयोजक समाजसेवी संजय ने विधि-विधान से मंडप पूजन कर पूर्णाहुति संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रसार करना है। समापन पर महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260709171253109477820.mp4

20260709171421080751200.mp4

2026070917151348742854.mp4

20260709171539311177654.mp4

20260709171713239265877.mp4

20260709171743943773410.mp4

20260709171806281423283.mp4

20260709171814468548620.mp4

20260709171827931155534.mp4



Subscriber

188785

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना