EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ के विनोद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में चोरी, लैपटॉप समेत सामान ले गए चोर
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 65 76
    09 Jul 2026 15:43 PM



 

खेरागढ़। थाना खेरागढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लगातार बढ़ रही चोरी की घटना को लेकर क़स्बा निवासी चितित भयभीत है कस्बा खेरागढ़ स्थित बाबा दीनदयाल धाम के निकट संचालित विनोद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में दिनांक 8 जुलाई 2026 देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर स्कूल परिसर में घुसकर एक लैपटॉप सहित कुछ जरूरी सामान चोरी कर ले गए। वहीं घटना के दौरान स्कूल में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में आग लगाए जाने का मामला भी सामने आया है, जिससे विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। विद्यालय प्रबंधन ने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था, लैपटॉप और अन्य आवश्यक सामग्री गायब थी तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जले हुए मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। विद्यालय प्रबंधन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410

 



Subscriber

188785

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना