EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रौन: नगर परिषद की तानाशाही, पशु अस्पताल की बाउंड्री तोड़कर 5 फीट अंदर किया अवैध कब्जा
Link
  • 151186542 - VIMALESH 54 65
    09 Jul 2026 15:36 PM



 पशु अस्पताल की जमीन पर कब्जे का आरोप

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रौन नगर में नगर परिषद पर पशु चिकित्सालय की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। आरोप है कि बिना किसी वैधानिक अनुमति के पशु अस्पताल की पुरानी बाउंड्री वाल तोड़कर करीब पांच फीट अंदर नई बाउंड्री बनाई जा रही है। मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद रौन द्वारा पशु चिकित्सालय की पुरानी बाउंड्री वाल को तोड़कर अस्पताल परिसर के अंदर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि यह कार्य बिना किसी लिखित अनुमति और वैधानिक आदेश के किया जा रहा है। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की गई है।

अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने निर्माण कार्य पर आपत्ति दर्ज कराते हुए लिखित शिकायत दी है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है। नगर परिषद का तर्क है कि यहां नाले का निर्माण प्रस्तावित है। हालांकि स्थानीय लोगों का सवाल है कि यदि नाला बनना है तो केवल पशु अस्पताल की ओर की बाउंड्री ही क्यों हटाई जा रही है, दूसरी ओर की संरचनाओं को क्यों नहीं छेड़ा गया।

स्थानीय नागरिकों और त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि पशु अस्पताल की यह भूमि वर्षों पहले पशु कल्याण के उद्देश्य से दान की गई थी। उनका आरोप है कि यदि इस जमीन पर अतिक्रमण नहीं रोका गया और बाउंड्री को पूर्व स्थिति में बहाल नहीं किया गया, तो वे कानूनी कार्रवाई के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। देखे विमलेश की रिपोर्ट

 

20260709153339372615271.mp4



Subscriber

188785

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना