EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिंदू जोड़ो अभियान के तहत एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य : करुणेश पांडेय
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    09 Jul 2026 14:20 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
 यूपी, गोरखपुर। विश्व हिंदू कल्याण परिषद् ने देशव्यापी "हिंदू जोड़ो अभियान" के तहत एक करोड़ सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन के अवसर पर कहा कि अभियान का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, जागरूक एवं सशक्त बनाना है, ताकि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को और अधिक गति मिल सके।
उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान देश के सभी राज्यों, जिलों, तहसीलों, नगरों एवं ग्राम सभाओं तक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में चौपाल, जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को परिषद् से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
करुणेश पांडेय ने कहा कि विश्व हिंदू कल्याण परिषद् समाज सेवा, गौसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता तथा राष्ट्रहित के विभिन्न कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा संगठन की सदस्यता ग्रहण कर हिंदू समाज की एकता एवं उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य शीघ्र ही पूरा होगा और यह अभियान हिंदू समाज की एकता को नई मजबूती प्रदान करेगा।
इस अवसर पर संगठन द्वारा विभिन्न पदों पर मनोनयन भी घोषित किए गए। चंदन सिंह को जिला अध्यक्ष (जौनपुर), रचना सिंह को जिला प्रभारी (वाराणसी महिला प्रकोष्ठ), सुखदेव राय, जितेंद्र अमर एवं प्रवीण श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष (वाराणसी), प्रतिभा त्रिवेदी को जिला उपाध्यक्ष (वाराणसी महिला प्रकोष्ठ) तथा उदित त्रिवेदी को जिला महामंत्री (लखीमपुर खीरी) मनोनीत किया गया। रिपोर्ट जसवीर कुमार  151167985



Subscriber

188785

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना