- प्रतापगढ़ में युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर चौमरी गांव में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
- चार दिन पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास, इस बार पेड़ से लटका मिला शव
- बेटे का शव देखकर मां हुई बेसुध, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
- प्रतापगढ़: घर के पास फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस कर रही मामले की जांच
यूपी के जनपद प्रतापगढ़ अंतर्गत पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर चौमरी गांव में बुधवार सुबह घर के पास नीम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय मेवालाल गौतम के सबसे छोटे पुत्र मनजीत गौतम (26) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार मनजीत रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहकर काम करता था और करीब दो माह पहले घर लौटा था। मंगलवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह सोने चला गया। बुधवार सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने नीम के पेड़ से उसका शव लटकता देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
बेटे का शव देखकर मां सुनीता गौतम बेसुध हो गईं। मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। सूचना पर चौकी प्रभारी हेमंत कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी प्रभारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि चार दिन पहले भी युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन बेल्ट टूट जाने से वह बच गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
देखिए यूसुफ खान की यह रिपोर्ट

20260708202932837187402.mp4