EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिला ने तीन पड़ोसियों पर लगाया घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 45 54
    08 Jul 2026 18:52 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिरौली की रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता पूजा पत्नी संजय शर्मा द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, 2 जुलाई की शाम करीब 8:30 बजे उसके पति संजय शर्मा घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी अतुल पुत्र गोपी, साधना पत्नी गोपी और निधि पुत्री गोपी कथित रूप से घर में घुस आए और संजय शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों को पहले से जानकारी थी कि संजय शर्मा के हृदय में स्टेंट पड़ा हुआ है, इसके बावजूद उनकी छाती और आंख पर घूंसे मारे गए। बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट की गई तथा उसका गला दबाने का प्रयास किया गया। मारपीट के दौरान महिला का कान का कुंडल गिर गया और उसके पति की जेब से लगभग तीन हजार रुपये भी गिर गए।
पीड़िता का आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस को तहरीर दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750 



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना