EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सहकारी गन्ना विकास समिति सरदारनगर में तीन दिवसीय जागरूकता गोष्ठी एवं मेला का शुभारंभ
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 65 76
    08 Jul 2026 18:33 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 

यूपी, गोरखपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, सरदारनगर परिसर में सोमवार से तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा, जागरूकता एवं नामांकन अभियान के तहत गोष्ठी एवं मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार शाही व डायरेक्टर चंद्रदेव उपाध्याय ने किया।
अध्यक्ष विजय कुमार शाही ने बताया कि समिति के गन्ना कृषक सदस्यों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से 6 से 8 जुलाई तक इस विशेष अभियान का आयोजन किया गया है। अभियान के तहत किसानों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका नामांकन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं किसानों और उनके परिवारों के लिए कठिन समय में सुरक्षा कवच का कार्य करेंगी। इस अभियान में गन्ना विभाग, बैंक तथा इफको के अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी करा रहे हैं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में गन्ना किसानों ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। अध्यक्ष ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, चंद्रदेव उपाध्याय, दुर्गेश सिंह, संतोष शुक्ला, सत्य प्रकाश दुबे, अभय चौधरी, आदित्य मिश्रा, राजन पांडे, नागेंद्र मौर्य, वीरेंद्र यादव, मंटू सिंह सहित अनेक किसान एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188785

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना