EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कीचड़ में कैद खुर्रमपुर भमोरी माजरा बेटरा: जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की सबसे बड़ी मुसीबत, एम्बुलेंस और स्कूल वैन भी नहीं पहुंच पा रहीं
Link
  • 151082090 - SHIV OM 54 65
    07 Jul 2026 20:53 PM



  • बदायूं में जर्जर सड़क से ग्रामीण बेहाल, बरसात में आवागमन ठप
  • कीचड़ और जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें, सड़क निर्माण की मांग तेज
  • खुर्रमपुर भमोरी की बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रशासन से लगाई गुहार
  • एम्बुलेंस और स्कूल वैन नहीं पहुंच पा रहीं गांव, जर्जर सड़क बनी बड़ी समस्या
  • वर्षों से बदहाल मुख्य मार्ग, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
  • बिसौली के बेटरा गांव में विकास की राह टूटी, सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे ग्रामीण

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। तहसील बिसौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुर्रमपुर भमोरी मजरा बेटरा में वर्षों से जर्जर पड़ा मुख्य मार्ग ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह जलभराव और गहरे कीचड़ के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं तथा खेती-बाड़ी के कार्य से आने-जाने वाले किसानों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण एम्बुलेंस मरीजों के घर तक नहीं पहुंच पाती, वहीं स्कूल वैन भी बच्चों को लेने गांव के अंदर नहीं आ पाती। इससे आपातकालीन सेवाएं और बच्चों की शिक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक सड़क निर्माण या मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए जल्द से जल्द इस जर्जर सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को वर्षों से चली आ रही इस समस्या से राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस पीड़ा पर कब तक ध्यान देते हैं। देखे शिव ओम की रिपोट  151082090



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना