EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिंदुस्तान ओलम्पियाड में शानदार सफलता, गांधी शिक्षण संस्थान के दो छात्र हुए सम्मानित
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    07 Jul 2026 19:58 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। गांधी शिक्षण संस्थान के कक्षा 12 के छात्र मो. अशद और छात्रा रितु सिंह ने हिंदुस्तान ओलम्पियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले स्तर पर सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मो. अशद को ₹3100 तथा रितु सिंह को ₹2100 का पुरस्कार चेक हिंदुस्तान ओलम्पियाड की ओर से प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रबंधक जावेद जिया अंसारी एवं प्रधानाचार्य श्रवण कुमार श्रीवास्तव ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक पुरस्कार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कहा कि छात्रों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता रहेगा। सम्मान समारोह में उपप्रधानाचार्य रवि प्रकाश चौधरी, विद्यालय प्रभारी रजिया सुल्ताना, एकता शर्मा, नीलम सरोज, फारेहा मुमताज, इकरा एजाज, शिखा शर्मा, जहान्वी सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, संतोष रावत, प्रवीण श्रीवास्तव, विशांत सुमन, अजय तिवारी, विक्रम सुमन, अनुज शास्त्री, रेहान अहमद सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना