EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रानीगंज में मनाया गया वन महोत्सव सप्ताह बच्चों को वितरण किया गया पौधा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    07 Jul 2026 19:51 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। वन महोत्सव सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर मंगलवार 7 जुलाई 2026 को रानीगंज रेंज में स्थित मां विंध्यवासिनी बालिका इंटर कॉलेज रामापुर प्रतापगढ़ में ' मिशन शक्ति' और 'एक पेड़ मां के नाम' के समन्वय से वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्या विनीता मिश्रा व अन्य अध्यापकगण छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें । प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित 'मिशन शक्ति' का उद्देश्य जहां एक ओर महिलाओं के अधिकारों' उनके पोषण और सुरक्षा को सुदृढ़ करना है वही दूसरी ओर प्रकृति के संरक्षण में उनकी भागीदारी को अग्रिम पंक्ति में लाना है ताकि समाज में नारी शक्ति और प्रकृति के अंतर संबंधों को और मजबूत किया जा सके। वन दरोगा सत्यम विश्वकर्मा ने बच्चों को खाद्य शृंखला में पर्यावरण के योगदान के बारे में बताया साथ ही यह भी बताया कि बदलते परिवेश में किस प्रकार वनों को बचाकर, पौधरोपित कर सतत खाद्य श्रृंखला को बनाए रखा जा सकता है तथा जलवायु परिवर्तन से खाद्य शृंखला में उत्पन्न होने वाली विकृति तथा आने वाले दशकों में इससे पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। उनके द्वारा बताया गया कि इस दुष्प्रभाव से बचने के लिए एकमात्र उपाय पर्यावरण का संरक्षण है जो प्रत्येक व्यक्ति के भागीदारी से ही सफल हो पाएगा। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों को पौध वितरित किया गया तथा प्रतीक स्वरूप मां विंध्यवासिनी बालिका इंटर कॉलेज, रामापुर के परिसर में नीम, कंजी,सागौन, पीपल आदि पारंपरिक व औषधीय पौधों का रोपण किया गया । कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन क्षेत्रीय वन अधिकारी रानीगंज के निर्देशन में सेक्शन अधिकारी अनवर हुसैन,वन दरोगा महफूज अली तथा वन दरोगा सत्यम विश्वकर्मा के द्वारा कराया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना