खाद वितरण करते समय दबगों ने सहकारी समिति पर किया तोड फोड केन्द प्रभारी ने की शिकायत
इटियाथोक/गोंडा इटियाथोक थाना क्षेत्र के लखनीपुर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर लाइन से खाद वितरित हो रहा था तभी कुछ दबंग लोगों के द्वारा जबरन पहुंचकर बिना लाइन के आगे से खाद लेने का प्रयास किया जाने लगा इस पर खाद वितरित कर रहे समिति के केंद्र प्रभारी रामनिवास पुत्र राम तीरथ निवासी मकदूम पुरवा मौजा लखनीपुर ने दबंगों को मना किया की लाइन से आइए और खाद ले जाइए इस पर दबंगों ने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी खाद वितरण बंद कर दिया गया तब भी दबंगों ने जबरन ताला तोड़कर 50 बोरा खाद जबरन उठा लें गए। इसकी सूचना 112 को दी गई जब तक 112 पहुंचती तब तक यह लोग भाग चुके थे इस संबंध में थाने पर पहुंच कर थाना कोतवाली इटियाथोक पर एक शिकायती पत्र दिया गया शिकायती पत्र में बताया गया ननकने पुत्र बाबूलाल, मालती देवी पत्नी बाबूलाल, मिथिलेश पुत्री कल्पनाथ, रेखा देवी पुत्री कल्पनाथ निवासीगण लोन पुरवा जगतापुर सहित कई अन्य लोग केंद्र पर दबंगई करते गाली गलौज करते हुए मारपीट की जबरन ताला तोड़कर 50 बोरा खाद भी उठा लें गए और धमकी दी कि शिकायत करोगे तो जान से मार डालेंगे केंद्र प्रभारी ने शिकायती पत्र देकर जान माल की सुरक्षा के साथ-साथ उपरोक्त लोगों पर उचित कार्यवाही की गुहार लगाई है। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा
