EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, कार्यक्रम के बाद किया रिहा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 76 87
    07 Jul 2026 19:27 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने जा रहे समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे तथा समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव एवं सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद को पुलिस ने जीआईसी गेट के पास रोककर हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों नेताओं को रिहा कर दिया गया। सपा नेताओं के अनुसार, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे को घर से बाहर निकलने से रोकने के उद्देश्य से उनके आवास पर पहले से पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद वह वहां से निकलकर जीआईसी परिसर तक पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें वकार अहमद के साथ हिरासत में ले लिया। सपा नेताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य मुख्यमंत्री को प्रतापगढ़ की जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपना था। ज्ञापन में जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाएं, एक्स-रे प्लेट एवं सीटी स्कैन रिपोर्ट की उपलब्धता, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, महिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों के लंबित वेतन, मेडिकल कॉलेज में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, आरटीओ कार्यालय में वीएलटीडी व्यवस्था एवं राष्ट्रीय परमिट से जुड़ी समस्याओं, मां बेल्हा देवी कॉरिडोर निर्माण में हो रही देरी, नगर की जल निकासी व्यवस्था तथा जनपद में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच की मांग शामिल थी। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना