EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कांग्रेस और सपा का भगवान श्रीराम के प्रति आस्था से नहीं है कोई लेना देना- सीएम योगी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 76 87
    07 Jul 2026 19:13 PM



प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री ने करोड़ों की विकास परियोजनाओं की दी सौगात, रसमलाई के साथ आंवला उत्पादन की भूरि भूरि किया सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंच पर मुख्यमंत्री के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते भाजपाई दिग्गज

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभार्थी को स्वीकृति पत्र सौंपते सीएम योगी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अयोध्या मंदिर प्रकरण को लेकर कांग्रेस व सपा को जमकर निशाने पर लिया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के विकास से जुड़ी सदर एवं विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होने कुल तीन सौ चौरासी करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली एक सौ ग्यारह विकास परियोजनाओं का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे पुलिस लाईन पहुंचा। यहां प्रयागराज की मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण, आईजी अजय मिश्र तथा जिले के डीएम अभिषेक पाण्डेय व एसपी दीपक भूकर एवं सीडीओ राममोहन मीना ने प्रशासन की ओर से सीएम की आगवानी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्यारह बजकर अड़तीस मिनट पर मंच पर पहुंचे। उन्होने यहां आयोजित कार्यक्रम में छत्तीस मिनट के अपने भाषण में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर कांग्रेस व सपा शुरू से ही पीड़ा में गुजर रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस और सपा की भगवान राम के प्रति कभी भी आस्था नही रही। उन्होने कहा कि धर्म के नाम पर इन दोनों पार्टियों ने जनता की गाढ़ी कमाई को वक्फ की जमीन तथा कब्रिस्तान की चहरदीवारी के नाम पर बर्बाद किया। उन्होने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर चंदे में धांधली को लेकर प्रदेश सरकार ने फौरन एसआईटी का गठन किया। उन्होने कहा कि एसआईटी वहां चंदे प्रकरण में जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी स्पष्ट कर देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ जिले के आंवला उत्पादन तथा रस मलाई का भी जमकर बखान किया। वहीं सीएम ने जगदगुरू स्वामी करपात्री जी महराज तथा जगदगुरू कृपालु जी महराज जैसे सन्तों से भी प्रतापगढ़ के गौरव को नमन योग्य कहा। सीएम ने पं0 मुनीश्वरदत्त उपाध्याय, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौड़ की जन्मभूमि होने का भी प्रतापगढ़ के लिए विशाल परिचय कहा। पौराणिक स्थली बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम, मां बेल्हा देवी एवं मां चन्द्रिका देवी की भी महिमा का सीएम ने गुणगान किया। उन्होने गंगा एक्सप्रेसवे से जिले को जोड़ने की उपलब्धि को यहां के विकास के लिए मजबूत पैगाम कहा। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और हर क्षेत्र तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की टॉपर श्रद्धा पाण्डेय को सम्मानित भी किया। वहीं उन्होने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सरकार की ओर से आवश्यक प्रमाण पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम को सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य व विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिनेश सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अनीता सहगल वसुन्धरा ने किया। मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहे। सीएम के साथ मंच पर राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, पूर्व मंत्री प्रो0 शिवाकांत ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, एमएलसी उमेश द्विवेदी व पूर्व विधायक धीरज ओझा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह नंदन तथा डीएम अभिषेक पाण्डेय मौजूद दिखे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंच की प्रशासनिक व्यवस्था की देखरेख सदर एसडीएम अनुष्का शर्मा व लालगंज एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने किया। मुख्यमंत्री के जिले आगमन को लेकर भाजपाईयों में खासा उत्साह देखा गया। अयोध्या श्रीराम मन्दिर से जुड़े मुख्यमंत्री के भाषण पर पाण्डाल बीच बीच में जय श्रीराम के घोष से भी गूंजता दिखा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना