इस अवसर पर भव्य जनसभा भी आयोजित की गयी। जनसभा के दौरान मा0 रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का आनलाइन उद्बोधन प्रसारित किया गया। मा0 रक्षा मंत्री जी ने स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुये वृद्धाश्रम के उद्घाटन तथा प्रतिमा के अनावरण पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि धर्मगज जी का पूरा जीवन समाज के कल्याण के लिये समर्पित था, वह सच्चे अर्थ मे समाज के सेवक थे। उन्होंने कहा कि यह अत्यन्त हर्ष का विषय है, कि उनके समाज सेवा के सकंल्प को साकार करते हुये नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि वद्धाश्रम के रूप मे सेवा स्थल विकसित करने का प्रयास अत्यन्त सराहनीय है।
अति विशिष्ट अतिथि एवं माननीय मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश श्री जयवीर सिंह ने अपने उद्बोधन मे कहा कि स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी जी का सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन सेवाभाव को समर्पित था। उनके विचार सदैव प्रेरणाश्रोत है, तथा समाज के लिये सदैव अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार देश की जनता के सर्वागीण विकास के लिये प्रयासरत है, तथा विकासशील से विकसित भारत बनाने की संकल्पना पर निरन्तर कार्य किये जा रहे है। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार बच्चों की पढाई, जन कल्याण के कार्यो, सभी के विकास हेतु सदैव तत्पर है तथा सुखदुख मे पूरी तरीके से सदैव सबके साथ है। उन्होंने कहा कि समाज मे बुजुर्गो को सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। सनातन संस्कृति को मजबूत करने, समाजिक व्यवस्थाओं को सुदृढ करने के लिये भी उन्होंने प्रेरित किया। कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतु सभी आयोजकों को बधाई दी।
कार्यक्रम मे माननीय सांसद जय प्रकाश रावत, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, विधायक श्याम प्रकाश आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत ंिसंह बब्बन, वरिष्ठ नेता डॉ0 अशोक बाजपेई सहित सम्बन्धित अधिकारी, माननीय जनप्र्रतिनिधि गण उपस्थित रहें। रिपोर्ट - चन्दन यादव 151137475