फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l अमांपुर कस्बा में ईओ विनय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मंगलवार को नगर पंचायत की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया। अमांपुर नगर पंचायत टीम ने दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन तलाशी। इस दौरान करीब 1 किलों 500 किग्रा पॉलिथीन जब्त की गई। टीम ने पकड़े गए दुकानदारों से 1050 रूपये का जुर्माना भी वसूला। इससे पाॅलिथीन प्रयोग करने वाले दुकानदारों में खलबली मची हुई हैं। मंगलवार को ईओ विनय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम बाजार में पहुंची। टीम देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दुकानदारों को पालिथीन का प्रयोग न करने की हिदायत दी है। उन्होंने दुकानदारों को बताया कि वह प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें। दोबारा पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़े गए तो और अधिक जुर्माना वसूला जाएगा। टीम में लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश बाबू, सफाई निरीक्षक चरन सिंह, ओमकार यादव, सफाई नायक दिनेश कुमार, अनिल कुमार, बबलू, दीपक, विनोद, ग्रीस, पंकज, महाराज सिंह, राजेन्द्र, भूरेलाल आदि शामिल रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
