EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुरोहित खेड़ा में गूंजे जयकारे: दशहरा गिरी बाबा ने 41 दिन खड़े होकर पूरी की कठिन तपस्या
  • 151082090 - SHIV OM 45 54
    07 Jul 2026 18:48 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। तहसील बिसौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरोहित खेड़ा में आस्था और श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जहां दशहरा गिरी बाबा ने 41 दिनों तक कठिन तपस्या पूरी की। बाबा का संकल्प था कि वह पूरे 41 दिनों तक न तो बैठेंगे और न ही लेटेंगे, बल्कि निरंतर खड़े रहकर अपनी साधना पूर्ण करेंगे।बताया जा रहा है कि दशहरा गिरी बाबा ने अपने संकल्प के अनुसार 41 दिनों तक कठिन तपस्या की और पूरे समय खड़े रहकर ही साधना में लीन रहे। तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

तपस्या पूर्ण होने के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

वहीं पुजारन अर्चना यादव ने बताया कि दशहरा गिरी बाबा की 41 दिनों की इस तपस्या का मुख्य उद्देश्य पशु-पक्षियों, समस्त जीव-जंतुओं तथा क्षेत्र की जनता के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना करना था। उन्होंने कहा कि बाबा ने समाज में प्रेम, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश भी दिया

ग्राम पुरोहित खेड़ा में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तपस्या पूर्ण होने के बाद विशाल भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

रिपोर्ट शिव ओम 151082090



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना