EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अनियंत्रित बाइक पिकअप से टकराई, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 76
    07 Jul 2026 18:42 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर में शिकारपुर बस स्टैंड से चांदोक दोराहे जाने वाली सड़क पर मंगलवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शंकर पुत्र लड्डूराम (42 वर्ष) निवासी गांव गंभीरा, तहसील नैनवा, जिला बूंदी (राजस्थान) के रूप में हुई है। बताया गया कि शंकर गुजरात से लकड़ी से लदा एक बड़ा वाहन लेकर जहांगीराबाद स्थित एक गोदाम पर माल उतारने आया था। माल पहुंचाने के बाद वह गोदाम से स्पलेंडर बाइक लेकर खाना खाने के लिए निकला था।
इसी दौरान शिकारपुर बस स्टैंड से चांदोक दोराहे जाने वाली सड़क पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैक हो रही एक महिंद्रा पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शंकर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना