- मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टटलू गैंग के दर्जनों संदिग्ध हिरासत में
- अपराध मुक्त अभियान के तहत कोसीकलां में पुलिस का छापा, ठगी गिरोह पर शिकंजा
- नकली सोना दिखाकर ठगी करने वाले टटलू गैंग पर पुलिस का एक्शन, पूछताछ जारी
- मथुरा में टटलू गिरोह के खिलाफ बड़ी रेड, कई संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
- शाहपुर क्षेत्र में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, साइबर और सोना ठगी नेटवर्क पर वार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अपराध मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने टटलू गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोसीकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई ठगी और साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ की गई है। मामला मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र की शाहपुर चौकी का है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध मुक्त अभियान के तहत शाहपुर, नगला उटावर और नगला सिरोही क्षेत्र में सघन छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार यह क्षेत्र राजस्थान और हरियाणा की सीमा के निकट होने के कारण लंबे समय से कथित टटलू गिरोह की गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य नकली सोना, प्राचीन खजाना या सस्ते दामों पर कीमती सामान दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। कई मामलों में लोगों को सुनसान स्थान पर बुलाकर नकली धातु थमा दी जाती थी और नकदी लेकर फरार हो जाते थे।
पुलिस ने हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान उनके बैंक खातों, मोबाइल फोन और अन्य नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि गिरोह के मुख्य सरगनाओं और अन्य सहयोगियों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मथुरा पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह थी नारायण की रिपोट
20260707171044946578276.mp4
