रामपुर कसिहा के साई धाम में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु
नंद के आनंद भयो' के जयघोष से गूंजा साई धाम, श्रद्धा-उल्लास के साथ मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
साई धाम में सजी कृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य झांकी, भक्तिमय माहौल ने मोहा मन
यूपी, प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के राहाटीकर क्षेत्र स्थित साई धाम मंदिर, रामपुर कसिहा में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतार और उनकी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान 'नंद के आनंद भयो', 'जय श्रीकृष्ण' और 'जय कन्हैया लाल की' के जयघोष से पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लेते नजर आए। महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और विश्व शांति की कामना की। आयोजन समिति के अनुसार 8 जुलाई को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम होगा, जबकि 9 जुलाई को 64 गांवों के श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। देखिए प्रतापगढ़ से विशाल रावत की खास रिपोर्ट

20260707160905600538371.mp4
20260707161225079222615.mp4
20260707161231740888642.mp4
20260707161238526457101.mp4
20260707161320723371002.mp4
20260707161328364271886.mp4
20260707161407532386420.mp4
2026070716142129910731.mp4