EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिदपुर पुलिस का स्कूल बसों पर बड़ा अभियान, 10 स्कूलों की 80 बसों का हुआ निरीक्षण
Link
  • 151188310 - SANJAY 25 44
    07 Jul 2026 14:03 PM



महिदपुर। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना महिदपुर पुलिस ने शहर के विभिन्न स्कूलों में संचालित बसों के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान 10 स्कूलों की लगभग 80 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया और सभी स्कूल संचालकों से वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं लापरवाहीपूर्वक बस चलाने वाले एक चालक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह एवं एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के निर्देशन में संपन्न हुई।

निरीक्षण के दौरान एम.पी.एस. स्कूल, अलंकार स्कूल, द एनीमेंट स्कूल, ओएसिस स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, जीनदाता इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, निर्मल किरण पब्लिक स्कूल, भारतमाता विद्या मंदिर, द रॉयल कॉन्वेंट स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर महिदपुर की बसों की जांच की गई। पुलिस ने बसों में इमरजेंसी गेट, अग्निशमन यंत्र, फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

पुलिस ने सभी बस चालकों को निर्धारित वर्दी में वाहन संचालन करने, बसों में महिला शिक्षिका की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक बस में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

इसी दौरान 6 जुलाई 2026 को जे.डी. स्कूल की बस क्रमांक MP 13 P 1274 के चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते पाए जाने पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 274/2026 दर्ज कर धारा 281 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में स्कूल बसों के साथ-साथ विद्यार्थियों को ले जाने वाले ऑटो एवं मैजिक वाहनों की भी नियमित जांच की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक एन.एस. कनेश, उपनिरीक्षक सुखचेन अरियाम, महेश चौहान, प्रधान आरक्षक विजयसिंह तथा आरक्षक आदिराम, राघव, नारायणसिंह एवं समरथ पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्ट: संजय जाट, थाना रिपोर्टर, महिदपुर।

20260707140135764467221.mp4

20260707140158332372538.mp4



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना