EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भव्य स्वागत से गूंजा आगरा, भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का हुआ ऐतिहासिक अभिनंदन
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    07 Jul 2026 11:29 AM



आगरा। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के उत्तर प्रदेश में प्रथम बार आगरा आगमन पर शहर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और जनसमर्थन का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र सिंह व पार्टी पदाधिकारियों, सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने उनका विभिन्न मंचों पर भव्य एवं गरिमामय स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के उत्साह और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के प्रति भाजपा की एकजुटता का सशक्त संदेश दिया।

 

स्वागत कार्यक्रम पूरे समय उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जोरदार स्वागत नारों के साथ नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण का परिचय दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न समाजों के सैकड़ों सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना