EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना दिवस में एसएसपी अजय गणपति ने सुनीं जनसमस्याएं, बंगाली समाज से बांग्ला में किया संवाद
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    07 Jul 2026 10:09 AM



उत्तराखंड उधम सिंह नगर, दिनेशपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने रविवार को थाना दिनेशपुर में आयोजित "थाना दिवस" में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी का जनहितैषी और सहज व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। थाना दिवस में दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों ने यातायात व्यवस्था, नशाखोरी और अन्य स्थानीय समस्याओं से एसएसपी को अवगत कराया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी अजय गणपति ने बंगाली समाज के लोगों से उनकी मातृभाषा बांग्ला में संवाद किया। अपनी भाषा में पुलिस अधिकारी को बातचीत करते देख लोगों की झिझक दूर हो गई और उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। एसएसपी के इस आत्मीय व्यवहार की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक पीड़ित को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि धरातल पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। थाना दिवस के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बंगाली समाज के प्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना