EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सावन से पहले मार्कण्डेय महादेव मंदिर की तैयारियां तेज
Link
  • 151166686 - LAIK AFTAB 14 45
    06 Jul 2026 22:10 PM



 

यूपी, वाराणसी। सावन माह के आगमन से पहले चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंदिर समिति श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम दर्शन कराने के लिए युद्धस्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही है।

 

मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू महासंघ परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने बताया कि सावन में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल, कूलर, पंखे, बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर के अंदर और बाहर दो बड़े एलईडी मॉनिटर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से भीड़ के दौरान बाहर मौजूद श्रद्धालु भी भगवान मार्कण्डेय महादेव के लाइव दर्शन कर सकेंगे।

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया से विशेष बातचीत में बजरंगी गिरी ने कहा कि मंदिर समिति का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराना है। सावन मेले के सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।

 

इस अवसर पर मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप गिरी, ऑडिटर अनिल गिरी, श्यामू गिरी, मंगरू गिरी, प्रेमनाथ गिरी, विमल गिरी उर्फ बबलू गिरी, बबलू, अजय गिरी उर्फ रिंकू बाबा, उमेश गिरी उर्फ मिंटू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

कैमरामैन लईक आफताब के साथ वाराणसी से रिपोर्ट।

 

20260706220446274728780.mp4

20260706220513468460785.mp4

20260706220610270448864.mp4

20260706220648221211523.mp4

20260706220712515106345.mp4



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना