EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाध्यक्ष नीरज सिंह का हुआ भव्य स्वागत
  • 151115231 - DILEEP KUMAR YADAV 0 0
    06 Jul 2026 19:39 PM



जौनपुर। गजराज सिंह इंटर कॉलेज, जमुनिया में माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह के जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अतुल कुमार सिंह तथा प्रधान लिपिक रवि प्रकाश सिंह ने नीरज सिंह का स्वागत करते हुए उनके संगठनात्मक कार्यों की सराहना की और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।स्वागत सभा में शिक्षक रामकृष्ण यादव, केशनाथ तिवारी, देवेंद्र तिवारी, पिंटू प्रसाद, सुजीत कुमार सिंह, रमेश चंद्र पाल, क्षेमेन्द्र सिंह, रामसरन यादव, आलोक कुमार विश्वकर्मा, सुरेंद्रनाथ समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। दिलीप कुमार यादव 151115231



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना