EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नहर में मिला किसान का शव, पहचान होने पर परिवार में मचा कोहराम
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 0 0
    06 Jul 2026 19:44 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत। जिले के गजरौला कलां थाना क्षेत्र में नहर से मिले अज्ञात शव की पहचान सोमवार को हो गई। मृतक की पहचान ग्राम जमुनिया निवासी 40 वर्षीय पप्पू पुत्र नारायण लाल के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान थे। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम मुड़ेला कलां नहर में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को परिजनों ने शव की पहचान पप्पू के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि पप्पू खेत की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। आशंका जताई जा रही है कि नहर किनारे उनका पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी सुशीला देवी और चार बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जियाउल हक़ खान 151173981



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना