EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सीएम योगी के दौरे से पहले सुरक्षा का हाई अलर्ट, एडीजी ने हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक परखी तैयारियां
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    06 Jul 2026 19:29 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 जुलाई को प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पूर्व सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने पुलिस लाइन मैदान स्थित प्रस्तावित हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर सहित जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी ने हेलीपैड, वीआईपी मूवमेंट रूट, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, ड्यूटी प्वाइंट, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा आपातकालीन व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एडीजी ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न कराया जाए। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने एडीजी को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना