EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संदिग्ध हालत में युवती की मौत, भाई को हिरासत में लेने पर गांव में हंगामा- 'बिग्गन' को इस बात का था शक
  • 151188511 - FULMATI 0 0
    06 Jul 2026 19:24 PM



फास्ट न्यूज इंडिया युवती की मौत को लेकर गांव वालों में तरह-तरह की चर्चाएं है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में भाई की पिटाई से बहन की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि घर वालों का दावा है कि आंगन में गिरने से युवती की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चलेगा और पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को एक युवती की घर में मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया और मृतका के भाई को पूछताछ के लिए साथ ले जानी लगी। इसी बीच ग्रामीणों ने इसपर नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। युवती की मौत को लेकर गांव वालों में तरह-तरह की चर्चाएं है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में भाई की पिटाई से बहन की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि घर वालों का दावा है कि आंगन में गिरने से युवती की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चलेगा और पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। परसौनी गांव निवासी काजल गौड़ (19) की सोमवार सुबह करीब 6 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत उसके घर में हो गई। आनन-फानन में परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। दरवाजे पर करीब दस बजे पहुंची पुलिस ने शव देखा। शरीर पर कई जगह चोट देख कब्जे में ले लिया। संदेह के आधार पर युवती के भाई बिग्गन गौड़ को हिरासत में लेने का प्रयास किया। पुलिस की जांच में पता चला कि भाई ने बहन की पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हुई है। लेकिन, परिजन व गांव वाले इसका विरोध करते हुए आंगन में युवती के गिरने से मौत होने की बात कही और हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि चोट लगने से युवती की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इससे जुड़े बाकी तथ्य पुलिस जुटा रही है। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि युवती के शरीर पर चोट का निशान है। जांच में पता चला कि भाई ने युवती की पिटाई की थी। इसी वजह से युवती की मौत हो गई। बिना सूचना दिए शव का दाह संस्कार करने की तैयारी में परिजन थे, दरवाजे से शव को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक साल पूर्व जेल गया था बिग्गन
करीब एक साल पूर्व गांव में ऑनर किलिंग में हुई हत्या के मामले में बिग्गन ने युवती पक्ष की ओर से सहयोग किया था। इस मामले में पुलिस बिग्गन को आरोपी बनाई थी। कुछ माह पूर्व बिग्गन जेल से रिहा होकर घर आया है। सूत्रों ने बताया कि युवती पर किसी से बात करने का उसका भाई बिग्गन संदेह करता था। इसको लेकर उसकी पिटाई करता रहता था। भाई की पिटाई से बहन की मौत हो गई। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना