उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ के निराला सभागार में हुआ भव्य सारस्वत सम्मान समारोह
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ के निराला सभागार में बेल्हा के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार, समीक्षक एवं अनुवादक डॉ. दयाराम मौर्य 'रत्न' को उनके वैविध्यपूर्ण
विशाल साहित्यिक अवदान के लिए " डॉ. अम्बिका प्रसाद गुप्त स्मृति सम्मान " से एक भव्य सारस्वत सम्मान समारोह में साहित्य हस्तियों द्वारा समलंकृत किया गया । रुपए 5100 समेत सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह व शाल उनको प्रदान किये गये। सारस्वत सम्मान समारोह का आयोजन सर्वजन हिताय साहित्यिक समिति लखनऊ द्वारा किया गया । इस महत्वपूर्ण समारोह की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. ( डॉ. ) सूर्य प्रसाद दीक्षित ने की । मुख्य अतिथि इसी विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर ( डॉ. ) हरिशंकर मिश्र रहे तथा अति विशिष्ट अतिथि फर्रुखाबाद के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. शिव ओम अम्बर थे । सम्मान के लिए डॉ. दयाराम मौर्य 'रत्न' का चयन आयोजक संस्था की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने किया । संस्था ने इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका में डॉ. रत्न का जीवन परिचय व रचनाएं प्रकाशित किया हैं, जिनका सम्मान के समय वाचन किया गया। डॉ. रत्न की इस उपलब्धि पर बेल्हा व बाहर के प्रबुद्धजनों -राष्ट्रपति महोदय से पुरस्कृत डॉ. रामबहादुर मिश्र, साहित्य भूषण हरीलाल मिलन, विजय चितौरी,समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, राजीव कुमार आर्य, आनन्द मोहन ओझा, विजय चितौरी, लखन प्रतापगढ़ी, श्रीनाथ मौर्य सरस, कुंजबिहारी लाल मौर्य काकाश्री, राधेश्याम दीवाना, प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम,अनिल कुमार निलय, अमरनाथ गुप्ता बेजोड़ आदिक ने बधाई दी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
