समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्रयागराज के फूलपुर एंव प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रो के प्रबल दावेदार वरिष्ठ सपा नेता एंव प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मोहम्मद एरम रब्बानी ने मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी दावेदारी पेश किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव, संगठन की मजबूती तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने आगामी चुनावों की रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान सपा नेता मोहम्मद एरम रब्बानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और वर्ष 2027 में प्रदेश में PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक जैसे मामलों से परेशान है। श्री रब्बानी ने कहा कि आज का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, जबकि किसान भी मौजूदा सरकार की नीतियों से निराश है। उनका आरोप है कि प्रदेश में आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है और लोगों में बदलाव की इच्छा स्पष्ट दिखाई दे रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर साइकिल दौड़ेगी। जनता के आशीर्वाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोबारा प्रदेश की कमान संभालेंगे। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। प्रदीप मिश्रा 151045438
