फास्ट न्यूज इंडिया आरिफ (30) पुत्र अतिकुर रहमान और जीशान (16) पुत्र अब्दुल करीम सोमवार सुबह करीब छह बजे अपने घर से बाइक से निकले थे। डिड़ई थाना क्षेत्र में रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आरिफ और जीशान की मौके पर ही मौत हो गई मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया ग्राम सभा के टोला जिगना निवासी दो युवकों की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा डिड़ई थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब दोनों युवक अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मिट्टी देने बस्ती जिले के धोबह गांव जा रहे थे। दुर्घटना में दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, मझरिया ग्राम सभा के टोला जिगना निवासी आरिफ (30) पुत्र अतिकुर रहमान और जीशान (16) पुत्र अब्दुल करीम सोमवार सुबह करीब छह बजे अपने घर से बाइक (यूपी 55 क्यू 1694) से निकले थे। डिड़ई थाना क्षेत्र में रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक (यूपी 55 एवाई 0472) से उनकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आरिफ और जीशान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाइक सवार अनुराग (27) निवासी आदमपुर, थाना सोनहा, जिला बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए बस्ती भेजा। आरिफ अपने पीछे पत्नी, चार वर्षीय पुत्र मोहम्मद अली, दो वर्षीय पुत्री अदीबा और गर्भवती पत्नी को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी दो माह की गर्भवती हैं। आरिफ मझरिया गांव के पूर्व प्रधान अतिकुर रहमान के पुत्र थे। अतिकुर रहमान तीन बार गांव के प्रधान रह चुके हैं। वहीं, जीशान अविवाहित था और अपने पिता अब्दुल करीम के तीन पुत्रों में सबसे छोटा था। उसके पिता गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। डिड़ई थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया ग्राम सभा के टोला जिगना के निवासी थे। वहीं, बस्ती जिले के आदमपुर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए भेजा गया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511
