फास्ट न्यूज इंडिया ग्रामीणों के मुताबिक, पंकज ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया था और रात में घर लौटा था। इसके बाद सोमवार को उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि परिजन हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पिपराइच थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव में रविवार को एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इलाके में तनाव का माहौल बन गया। शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस टीम का वहां विरोध होने लगा। इस बीच मृतक के घरवालों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश की तो टीम पर पथराव शुरू हो गया, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए। हत्या के आरोप में पत्नी समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ककरहिया निवासी ब्रह्मदेव निषाद के बेटे पंकज कुमार निषाद (25) के रूप में हुई है। पंकज घर पर रहकर ड्राइविंग और साउंड सिस्टम का काम करता था। वह परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया और मां सुधा देवी बेसुध हो गईं। मामले में पुलिस ने पंकज की पत्नी प्रतिमा, बहन प्रीति और उसके पति राजेश साहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि पंकज की पत्नी प्रतिमा साहनी (26) से उसका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। पंकज पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और इसी कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। घरवालों ने मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को मनाया था जन्मदिन
ग्रामीणों के मुताबिक, पंकज ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया था और रात में घर लौटा था। इसके बाद सोमवार को उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि परिजन हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं
समझाने पर नहीं माने ग्रामीण, काफी देर तक हंगामा
सूचना पर पहुंची पिपराइच पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन परिजन और ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान शव को हटाने को लेकर काफी देर तक हंगामा और नोकझोंक हुई। स्थिति बिगड़ने पर भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें कांस्टेबल सुनील यादव और इम्तियाज अहमद घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बोले अधिकारी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की साजिश या अन्य तथ्य सामने आते हैं तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी: ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नाॅर्थ रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511
