EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के ‘पंचामृत उत्सव’ का भव्य समापन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    06 Jul 2026 15:06 PM



भाग्यश्री के उद्बोधन से गूंजा BHU का स्वतंत्रता भवन परिसर 

हजारों लोगों ने देखी ‘संगीतमय शाम’, संस्कार और सेवा का लिया

वाराणसी । जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव 2026’ का समापन स्वतंत्रता भवन, BHU में 'एक संगीतमय शाम सुपरस्टार भाग्यश्री के नाम' के साथ हुआ। मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री सुश्री भाग्यश्री की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।

Grand Entry लेने वाली भाग्यश्री जी का काशी की परंपरा अनुसार दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। संस्थापक संजीव अग्रवाल एवं सभी JSK नवरत्न, डॉ दीपाली गुप्ता, डॉ ए के कौशिक, राजीव गुप्ता (AGR ), हिमालय एवं संजीव अग्रवाल की माताजी के साथ भाग्यश्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:

1. गणेश वंदना से शुरू हुई मनीषा वीरेंद्र केशरी जी की सुपुत्री ने बहुत ही बढ़िया प्रस्तुति दी। संध्या में JSK की 16 वर्षीय यात्रा एवं रिश्ते ही पूंजी है के LED प्रेजेंटेशन ने सबको भावुक कर दिया।  

2. भाग्यश्री के मैंने प्यार किया के गाने पर JSK प्रमोद गुप्ता की टीम ने बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस दी।  

3. फैशन शो के एथनिक एवं इंडियन थीम राउंड में काशी की संस्कृति का जलवा दिखा।  

4. फैशन शो - पंचामृत उत्सव निर्देशक JSK लव पांडेय का आभार 

शानदार महिला प्रतिभागियों में

   1. सौम्या अग्रवाल  

   2. मोनिषा केसरी  

   3. ईशा चौरसिया यादव  

   4. तान्या मेहरा यादव  

   5. युक्ति गुप्ता  

   6. आकांक्षा आलोक मिश्रा  

   7. सीमा श्रीवास्तव  

   8. डॉ. शालिनी राणा  

   9. हेमा सिंह  

   10. अर्चना प्रताप सिंह  

   11. पूजा गौरव गुप्ता  

   12. करिश्मा तिवारी  

   13. पलक  

   14. प्रिया गुप्ता  

   15. श्वेता गुप्ता  

   16. मधुलिका  

   17. सुनीता साहनी  

   18. निवोदिता केसरवानी  

   19. रुबी शाह  

   20. कंचन सिंह  

   21. किरण गुप्ता  

   22. पूनम सिंह  

   23. प्रिया आशीष जायसवाल  

   24. सीता जायसवाल  

   25. श्रेया अग्रवाल  

   26. अवंतिका कपूर  

   27. सीमा गिरी  

   28. डॉ दीपाली गुप्ता  

  जानदार पुरुष प्रतिभागीयों में

   1. संजीव अग्रवाल  

   2. गौरव गुप्ता  

   3. शुभो घोष  

   4. राहुल गुप्ता  

   5. अमरेश सिंह  

   6. राजेंद्र जायसवाल  

   7. डॉ. वीरेंद्र केसरी  

   8. आलोक मिश्रा  

   9. विनय गिरि  

   10. नितेश सिंह  

   11. आशीष जायसवाल  

इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है फैशन शो अद्भुत रहा 

4. पंचामृत सहयोगियों को भाग्यश्री जी के हाथों सम्मानित किया गया।  

5. कबूतर जा जा के गानों पर भाग्यश्री जी ने दो ओरिजिनल कबूतर शांति के लिए छोड़े।  

6. फ्रेंड्स की आईकॉनिक टोपी खुद भाग्यश्री जी ने भी लगाई और अपने प्रशंसकों को भी प्रदान की ।  

मुख्य अतिथि सुश्री भाग्यश्री ने अपने संबोधन में कहा कि “काशी की माटी में संस्कार है। JSK जिस तरह सेवा, स्वास्थ्य, संस्कृति, शिक्षा और व्यक्तित्व के पंचामृत से समाज को सींच रहा है, वह अद्भुत है। मैंने प्यार किया में संस्कार सिखाए थे, आज JSK के मंच से संस्कार जीना सिखाया। हर सदस्य अपने परिवार में ये पंचामृत जरूर अपनाए।”

JSK के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा, “आज का दिन JSK के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। भाग्यश्री जी का आना हमारा भाग्योदय है। 3 दिन के इस महोत्सव में लक्ष्मी पूजन, महा रुद्राभिषेक, गंगा चुनरी मनोरथ से लेकर आज की संगीतमय शाम तक, हर कार्यक्रम में अपने सदस्यों, काशीवासियों व मिडिया बंधु का जो प्रेम मिला, उसके लिए हम ऋणी हैं। सभी सह-प्रायोजक, सहयोगी, JSK परिवार, IBF टीम, मीडिया बंधु, प्रशासन, उत्सव समिति एवं JSK के एक एक सदस्यों का आभार।”

प्रिया जायसवाल के परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया। वहीं प्रदीप मल्होत्रा, राजेंद्र जायसवाल, अभिषेक भट्टाचार्य, डॉ विरेंद्र केसरी, हरे कृष्ण कक्कड़ सहित सभी सदस्यों ने दोस्ती के पैगाम की अनोखी प्रस्तुति दी।  

वही जय श्री कृष्णा फाउंडेशन की फर्स्ट लेडी श्रीमती सौम्या अग्रवाल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया।

कार्यक्रम का सुंदर संचालन अभिषेक भट्टाचार्य, नितेश सिंह, सीमा गिरी, पूजा गुप्ता, रूपेश महेश्वरी, दीपक बालचंदानी, डॉ आलोक भारद्वाज, आकांक्षा मिश्रा एवं प्रदीप मेहरोत्रा ने किया।  

समारोह का समापन JSK परिवार थीम सॉन्ग के साथ हुआ। पूरे सभागार ने खड़े होकर ‘हर हर महादेव’ एवं ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारे लगाए गए ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना