EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बक्सा में हरे-भरे नीम के पेड़ों की कटाई, सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं
  • 151172645 - NARENDRA SHARMA 0 0
    05 Jul 2026 19:52 PM



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्सा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले औंका और बाभनपुर गांव के बॉर्डर पर इन दिनों प्रतिबंधित व हरे-भरे नीम के पेड़ों की अवैध कटाई बड़े पैमाने पर चल रही है। ​स्थानीय क्षेत्र में लकड़ी तस्करों द्वारा बिना किसी खौफ के पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई विशाल और हरे-भरे नीम के पेड़ों को काटकर जमीन पर गिरा दिया गया है। मौके पर एक पिकअप गाड़ी भी खड़ी है, जिस पर कुछ लोग कटे हुए भारी-भरकम तनों और हरी टहनियों को लादते हुए नजर आ रहे हैं। ​घटनास्थल पर जब स्थानीय लोगों ने कटाई कर रहे मजदूरों और वहां मौजूद व्यक्तियों से वन विभाग की अनुमति (परमिशन) के बारे में पूछा, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मामले में 'कमलू राजनाथ' नामक व्यक्ति का नाम लिया है, जिसकी शह पर यह कटान होने की बात कही जा रही है। डीएफओ और रेंजर को दी गई सूचना, के बाद भी कोई कार्रवाई अभी तक देखने को नहीं मिल रही हैं  इस अवैध हरे नीम के पेड़ की कटाई गंभीरता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर इसकी तत्काल जानकारी जौनपुर के प्रभागीय वनाधिकारी को दी गई। इसके साथ ही बक्सा की फॉरेस्ट रेंज अधिकारी रीता तिवारी को भी मामले से अवगत कराया गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर भी पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी देने और टीम के मौके पर पहुंचने के बावजूद, अब तक इस अवैध नीम की कटाई पर क्या ठोस कार्रवाई की गई है, इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की इस चुप्पी से स्थानीय लोगों में रोष है और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ​एक तरफ जहां सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगातार वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बक्सा क्षेत्र में जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अब देखना यह होगा कि वन विभाग इस मामले में दोषियों के खिलाफ कब तक सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई करता है। नरेन्द्र शर्मा 151172645



Subscriber

188783

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना