EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरियाली का संदेश लेकर सड़कों पर उतरेंगी छात्राएं, वन महोत्सव के तहत आज निकलेगी जागरूकता रैली
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    05 Jul 2026 19:21 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम एलायंस क्लब इंटरनेशनल एवं साकेत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 8 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की शुरुआत साकेत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा निकाली जाने वाली जागरूकता रैली से होगी। रैली को प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, पर्यावरण संरक्षण करने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश देगी। इस अवसर पर आमजन के बीच पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा, जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, विद्यालय, कार्यालय या आसपास के क्षेत्र में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने में अपनी सहभागिता निभा सके।आयोजकों ने बताया कि वन महोत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन है। इसका उद्देश्य लोगों को वृक्षों के महत्व, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, एलायंस क्लब के पदाधिकारी, महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नागरिक सहभागिता करेंगे।आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण मिल सके। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188783

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना