EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना लीलापुर में किशोरियों ने जाना कानून, पुलिस व्यवस्था और साइबर सुरक्षा का महत्व, जागरूकता भ्रमण बना प्रेरणादायी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    05 Jul 2026 19:07 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। किशोरियों को कानून, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पुलिन फाउंडेशन द्वारा संचालित परियोजना के अंतर्गत थाना लीलापुर का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान किशोरी लीडर्स ने पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों से खुलकर संवाद कर अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए। भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी अमला सिंह ने किशोरियों का स्वागत करते हुए पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, लैंगिक उत्पीड़न, एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना भी है। उन्होंने किशोरियों से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की। इस अवसर पर उपनिरीक्षक ज्योति सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कई प्रभावी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ आवश्यकता पड़ने पर अवश्य उठाना चाहिए। संवाद सत्र के दौरान किशोरी लीडर्स खुशनुमा, ऋचा जायसवाल एवं खुशी यादव ने एफआईआर और एनसीआर में अंतर, पुलिस जांच की प्रक्रिया, अपराधियों की गिरफ्तारी, न्यायिक प्रक्रिया तथा साइबर अपराधों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे। थाना प्रभारी ने सभी जिज्ञासाओं का सरल, स्पष्ट और संतोषजनक उत्तर देकर किशोरियों को कानून के प्रति जागरूक किया। इस संवादात्मक सत्र से किशोरियों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा और कानून संबंधी उनकी समझ भी मजबूत हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की समन्वयक निशा तथा सहजकर्ता नेहा, मेनिका, सोनम और कामिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर महेश कुमार मौर्य ने कहा कि जागरूक, शिक्षित, आत्मविश्वासी और निडर किशोरियाँ ही एक सुरक्षित एवं सशक्त समाज की आधारशिला होती हैं। उन्होंने बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने तथा अपने आसपास की अन्य किशोरियों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में किशोरियों ने थाना लीलापुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस भ्रमण से उन्हें पुलिस व्यवस्था, कानून और साइबर सुरक्षा के बारे में नई एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188783

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना