फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। संस्कार, सेवा और संगठन को समर्पित अग्रणी सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की विशाल शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह स्थानीय होटल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में प्रांत एवं क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में परिषद की सेवा, संस्कार, संगठन विस्तार और सामाजिक दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा नई कार्यकारिणी को भावी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टंडन ने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि परिषद की सभी राष्ट्रीय योजनाओं को किसी एक क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू कर उस क्षेत्र को सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और सामाजिक विकास का आदर्श मॉडल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही परिषद का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष आर. एस. सिंह, प्रांतीय महामंत्री अमित श्याम गुप्ता, सेवा संयोजक मनीष सिंह, संस्कार संयोजक गोविंद प्रसाद खंडेलवाल, महिला सहभागिता संयोजक अमिता श्रीवास्तव, संपर्क संयोजक निखिलेश कुमार एवं पर्यावरण संयोजक सुनील धवन ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों, सेवा प्रकल्पों, संगठन विस्तार एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला और नई कार्यकारिणी को सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह में वर्ष 2026–27 की नई कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। प्रो. पीयूष कांत शर्मा ने अध्यक्ष, संजीव आहूजा ने सचिव तथा नारायण प्रसाद खंडेलवाल ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण की। प्रांतीय अध्यक्ष आर. एस. सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान उदयभानु सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि शरद केसरवानी ने शाखा की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। निवर्तमान अध्यक्ष अश्विनी कुमार केसरवानी ने अपने कार्यकाल में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। समारोह में परिषद परिवार का विस्तार भी हुआ। आईपीएस राम प्रताप सिंह, वी.एस. मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक राकेश सिंह तथा सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. ऋचा भार्गव ने भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण कर संस्था के सेवा अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गिरजाशंकर मिश्रा, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. बृजभान सिंह, उमेश प्रताप सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, शिशिर खरे, द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी, अरविंद सिंह, श्रद्धा सिंह, पूनम केसरवानी, बीना सिंह, कविता केसरवानी, सरोज सिंह, सुनील अग्रवाल, क्षमा खंडेलवाल, कंचन सिंह, पूजा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीनारायण शुक्ला ने किया, जबकि अंत में गोविंद प्रसाद खंडेलवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह सेवा, संस्कार, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
