EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आरडीपीडी कॉलेज की पायल चौधरी ने विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 0 0
    05 Jul 2026 18:55 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है कि गांव खालौर निवासी नीरज चौधरी की पुत्री पायल चौधरी ने बी.कॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आरडीपीडी कॉलेज, जहांगीराबाद में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल कर गांव तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पायल चौधरी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार सहित गांव एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर खालौर निवासी ब्लॉक प्रमुखपति मनोज प्रधान ने पायल चौधरी को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने पायल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से प्राप्त की गई सफलता समाज और क्षेत्र का गौरव बढ़ाती है। आरडीपीडी कॉलेज ग्रुप परिवार की ओर से भी शरद अग्रवाल, गिरीश गर्ग, कुलदीप गर्ग व समस्त स्टाफ ने पायल चौधरी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की गई हैं। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044750 



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना