फोटो, मृतक पंकज
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इससे घर में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के अर्जुनपुर निवासी मुकेश सरोज का पुत्र पंकज सरोज (22) शनिवार को रात खानापीना खाकर कमरे में गया। रविवार की सुबह देर तक जब उसका कमरा नहीं खुला तब परिजनों ने आवाज दी। कमरे के अंदर से कोई जवाब न मिलने पर परिजन अनहोनी को लेकर आशंकित हो उठे। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़वाया तब पंकज को फंदे से लटकता देख आवाक रह गये। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर फाॅरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। दबी जुबान से लोगों में यह चर्चा देखी सुनी गयी कि मृतक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लोगों के मुताबिक युवती द्वारा मृतक का नम्बर ब्लाक किये जाने से वह मानसिक अवसाद से ग्रसित हो उठा था। हालांकि पुलिस अभी घटना के विविध पहलुओं की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद सभी तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जायेगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
