EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीएम एवं एसपी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    05 Jul 2026 18:40 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनपद में दिनांक 07 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत हेलीपैड पुलिस लाइन एवं कार्यक्रम स्थल राजकीय इण्टर कालेज व वीवीआईपी पार्किंग स्थल के0पी0 कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। हेलीपैड की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, आवागमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा वीआईपी मूवमेंट से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से अवलोकन किया। डीएम एवं एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। अधिकारियों ने कहा कि यातायात प्रबंधन, प्रवेश एवं निकासी मार्ग, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। मौके पर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188783

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना