EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने किया अभिनंदन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    05 Jul 2026 18:21 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक एवं समृद्ध विरासत की पावन धरा लखनऊ पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का शिक्षक विधायक (लखनऊ) एवं माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के अध्यक्ष उमेश द्विवेदी ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने नितिन नवीन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए उनके सफल नेतृत्व की सराहना की तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान आत्मीयता और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। माध्यमिक वित्तविहीन प्रबंधक महासभा के अध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ आगमन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि यह पल प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। श्री पांडेय ने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा, संगठन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर नेतृत्व का मार्गदर्शन प्रदेश के शिक्षा समुदाय के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और प्रबंधकों की अपेक्षाओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188783

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना