फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी।बदायूं जनपद की तहसील बिसौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम रोहित खेड़ा में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां दशहरा गिरि बाबा जी ने लगातार 41 दिनों तक खड़े रहकर कठोर तपस्या की। बाबा जी का संकल्प था कि तपस्या की पूरी अवधि में न तो बैठेंगे और न ही लेटेंगे, बल्कि पूरे 41 दिन केवल खड़े रहकर ही अपनी साधना पूर्ण करेंगे। आज इस कठोर तपस्या का विधिवत समापन किया गया। समापन अवसर पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। आयोजकों के अनुसार, तपस्या पूर्ण होने की खुशी में कल विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है। रिपोर्ट पिन्टू सिंह 151044645
