EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आगरा के शमशाबाद में करंट लगने से दंपति की दर्दनाक मौत, चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया।
Link
  • 151188239 - PAWAN KUMAR 26 15
    05 Jul 2026 15:22 PM



यूपी, आगरा। आगरा जिले के थाना शमशाबाद क्षेत्र के कुतकपुर गांव में करंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कुतकपुर निवासी जगदीश (35 वर्ष) अपनी पत्नी शशि (करीब 32 वर्ष) के साथ गांव में किराना स्टोर चलाते थे। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक कूलर में करंट उतर आया। इसी दौरान दोनों उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस हादसे में दंपति के चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस करंट आने के कारणों की जांच कर रही है। पूरे गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद शोक की लहर है।

देखिए आगरा से खास रिपोर्ट।

20260705152115782527446.mp4



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना