यूपी, प्रयागराज। प्रयागराज जिले की हंडिया तहसील अंतर्गत धनुपुर बनपुरवा ग्राम सभा में एक 35 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार उर्फ डब्लू, पुत्र घेराऊ, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपने घर के टीनशेड वाले कमरे में गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनका शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले मृतक और उनकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ मायके चली गई थीं। हालांकि, पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
देखिए प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा की खास रिपोर्ट।

20260705114246952804756.mp4
20260705114316788280772.mp4
20260705114420542725702.mp4