EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भंदहा कला में देर रात हुआ बवाल, गाली-गलौज के बाद जमकर हुई मारपीट
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    04 Jul 2026 19:57 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के भंदहा कला गांव में जमीन पर मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है।एक पक्ष की उषा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 30 जून की रात करीब नौ बजे शमशेर यादव, सचिन यादव और अनीता देवी उनकी जमीन पर मवेशी बांध रहे थे। पति संजय कुमार यादव के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं उषा देवी, उनके पुत्र सुमित और पुत्री श्रुति के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमले में उषा देवी का हाथ टूट गया। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।दूसरे पक्ष के श्याम शेर यादव ने तहरीर में आरोप लगाया कि 30 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर पर थे। इसी दौरान संजय यादव, उनकी पत्नी उषा यादव, पुत्र सुमित तथा कुछ अन्य लोग पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188780

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना