फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव में राजस्व विभाग की ओर से कराई गई मेड़बंदी के बाद खूंटे उखाड़कर दोबारा जमीन पर कब्जा करने के आरोप में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।अमौली गांव निवासी महेंद्र नारायण मौर्य ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उपजिलाधिकारी के आदेश पर धारा-24 के तहत उनकी आराजी संख्या-341 का सीमांकन कराया गया था। इसके बाद 28 जून को राजस्व निरीक्षक ने पुलिस बल की मौजूदगी में मेड़बंदी कर खूंटे गड़वाए थे।आरोप है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद रामजी मौर्य, गंगा मौर्य, गौरीशंकर विश्वकर्मा, रामभरोसा मौर्य, बबलू मौर्य उर्फ दिलीप कुमार और रीता मौर्य ने खूंटे उखाड़कर फेंक दिए तथा दोबारा जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। अगले दिन ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर सीमांकन के निशान भी मिटा दिए गए।प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
