EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर हाई अलर्ट, आईजी अजय कुमार मिश्रा और एसपी दीपक भूकर ने जीआईसी मैदान का किया गहन निरीक्षण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    04 Jul 2026 19:28 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर तथा जनपद के अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मैदान का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने कार्यक्रम स्थल के प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदु का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मंच स्थल, वीआईपी गैलरी, आमजन के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा, यातायात संचालन, आपातकालीन निकासी मार्ग, पुलिस बल की तैनाती, डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्ते की कार्ययोजना सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। आईजी अजय कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की प्रभावी जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भी सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। यातायात संचालन के लिए अलग से प्लान बनाया गया है, जिससे आमजन को न्यूनतम असुविधा हो और वीआईपी मूवमेंट भी सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूरी करने तथा प्रत्येक बिंदु पर सतर्क रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, पुलिस पिकेट, फायर सेफ्टी, एम्बुलेंस, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा चूक की संभावना न रहे और प्रत्येक व्यवस्था मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पूरे जनपद में प्रशासनिक एवं पुलिस महकमा पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है। शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम को सुरक्षित, सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक पहलू पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधार भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188780

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना