EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उदयगढ़ छात्रावासों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न, मेरिट के आधार पर होगा चयन : विधायक सेना महेश पटेल
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    04 Jul 2026 19:23 PM



 

आलीराजपुर,उदयगढ़। शासकीय छात्रावासों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शनिवार को जोबट विधायक सेना महेश पटेल की अध्यक्षता में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान शासन, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा यह निर्णय लिया गया कि किसी भी पात्र बच्चे का अधिकार प्रभावित न हो और चयन पूरी तरह निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया जाए।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि छात्रावासों में प्रवेश एवं चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही अनाथ बच्चों, दिव्यांग बच्चों तथा छात्रावास से दूरी जैसे निर्धारित मानकों को भी प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वास्तव में जरूरतमंद और पात्र बच्चों को लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि “हम सभी—शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि किसी भी प्रकार का पक्षपात या सिफारिश स्वीकार नहीं की जाएगी। हमारा उद्देश्य केवल योग्य और पात्र बच्चों को न्याय दिलाना है। मैं किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर चयन कराने के पक्ष में नहीं हूँ।”

विधायक ने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि छात्रावासों में योग्य एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा तो वे भविष्य में अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और गुणवत्ता ही सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर विधायक ने छात्रावासों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे बच्चों के साथ अभिभावक की भूमिका निभाएँ। छात्रावास में रहने वाले बच्चों को ऐसा वातावरण मिले, जहाँ उन्हें घर जैसी आत्मीयता, सुरक्षा और मार्गदर्शन प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा, अनुशासित माहौल और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के पढ़ाई कर अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्ट्रिक इंचार्ज आलीराजपुर 



Subscriber

188780

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना