फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । एस पी ओ.पी. सिंह के निर्देशन और एएसपी सुशील कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में 'परिवार परामर्श केंद्र' की पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को बचा लिया गया। आपसी मतभेदों के कारण दुर्गा कॉलोनी गली नंबर-01, कासगंज की रहने वाली पत्नी ममता पुत्री स्वर्गीय आनंद पाठक और रेलवे डंडा बाल्मीकि बस्ती (सहावर गेट, कासगंज) के रहने वाले पति मधुकर मिश्रा (पुत्र राजेंद्र कुमार मिश्रा) के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस मामले की पत्रावली परिवार परामर्श केंद्र में प्रचलित थी।
आज की बैठक में दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर बेहद संजीदगी से काउंसलिंग की गई और उन्हें समझाया गया। टीम के सार्थक प्रयासों का ही असर था कि दोनों पक्षों ने अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार किया और आपसी मतभेदों को भुलाकर पुनः एक साथ रहने के लिए सहमत हो गए।इस सफल काउंसलिंग में महिला थानाध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, महिला आरक्षी कल्पना, और काउंसलर डॉ. अनीता उपाध्याय, शिखा अग्रवाल व प्रिया मुख्य रूप से मौजूद रहीं, जिनकी सूझबूझ से यह बिखरता हुआ परिवार एक बार फिर से एक हो गया। परामर्श केंद्र की टीम के इस सराहनीय और मानवीय कार्य के लिए दोनों पक्षों और उनके परिजनों ने कासगंज पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
