EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

40 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की पति ने की हत्या
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    04 Jul 2026 19:00 PM



मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान (40) की शुक्रवार सुबह 6 बजे पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पति प्रदीप चौहान (42) ने खुद पर भी कई वार किए। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बच्चे चीखते-चिल्लाते बाहर आए। पड़ोसी अंदर पहुंचे तो फर्श पर निशा खून से लथपथ पड़ी थी। कुछ दूरी पर घायल प्रदीप भी तड़प रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने महिला इन्फ्लुएंसर को मृत घोषित कर दिया। वारदात की वजह 1170 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री को लेकर विवाद बताई जा रही है।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जमीन की रजिस्ट्री आज ही होनी थी। निशा चाहती थी कि रजिस्ट्री उसके नाम पर हो। लेकिन, प्रदीप तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई फ़िर विवाद इतना बढ़ गया की गुस्स मे प्रदीप ने अपने और निशा के ऊपर चाकू से वार कर दिया। निशा खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। इसके बाद प्रदीप ने खुद पर भी चाकू से हमला किया। 

 

फॉरेंसिक टीम और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे सबूत जुटाए। 

 

पुलिस ने बच्चों निशा चौहान, मृतक से पूछताछ की। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे की है। पुलिस के मुताबिक, मेरठ के हर्रा कस्बे में निशा चौहान पति प्रदीप, दो बेटे देव (17), शुभ (16) और बेटी एंजेल (12) के साथ रहती थीं। निशा ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसे REEL बनाने का शौक था। इंस्टाग्राम पर निशा खुद को रील क्रिएटर, ब्यूटिशियन और एक्ट बताती थी निशा के 24.4 हजार फॉलोवर हैं। अब तक 960 पोस्ट किए हैं। प्रदीप AC टेक्नीशियन है।

 

पड़ोसी बोले- घर से चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। निशा और प्रदीप के बीच बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इस बीच बच्चे भागते हुए बाहर निकले हमें पूरी बात बताई हम भागकर अंदर पहुंचे फिर पुलिस बुलाई। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए, सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 15 11 70 853



Subscriber

188780

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना